SECR RRC Bilaspur Apprentices Recruitment 2025: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने 2025 में विभिन्न ट्रेड अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के तहत कुल 835 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 25 फरवरी 2025 से 25 मार्च 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए एक बेहतरीन अवसर है, जो रेलवे क्षेत्र में तकनीकी कौशल और व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करना चाहते हैं।
SECR RRC Bilaspur Apprentices Recruitment 2025: भर्ती के लिए पदों की जानकारी-
इस भर्ती में कुल 835 अपरेंटिस पद विभिन्न ट्रेडों में उपलब्ध हैं। इनमें फिटर के 208, इलेक्ट्रिशियन के 182, COPA के 100, वायरमैन के 90, पेंटर के 45, RAC मैकेनिक के 40, कारपेंटर के 38, स्टेनोग्राफर (अंग्रेजी) के 27, स्टेनोग्राफर (हिंदी) के 19 और वेल्डर के 19 पद शामिल हैं। इसके अलावा, अन्य विभिन्न ट्रेडों में भी रिक्तियां उपलब्ध हैं।
SECR RRC Bilaspur Apprentices Recruitment 2025: आवश्यक शैक्षणिक योग्यता-
- उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा (10+2 प्रणाली) में न्यूनतम 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए।
- संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है।
SECR RRC Bilaspur Apprentices Recruitment 2025: उम्र सीमा की जानकारी-
आयु सीमा (25 मार्च 2025 तक):
- न्यूनतम आयु: 15 वर्ष
- अधिकतम आयु: 24 वर्ष
- आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी:
- OBC: 3 वर्ष
- SC/ST: 5 वर्ष
- PWD/पूर्व सैनिक: 10 वर्ष
SECR RRC Bilaspur Apprentices Recruitment 2025: क्या है आवेदन शुल्क-
सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन निःशुल्क है।
SECR RRC Bilaspur Apprentices Recruitment 2025: के लिए चयन प्रक्रिया निम्नलिखित चरणों में होती है-
मेरिट लिस्ट:
दस्तावेज़ सत्यापन:
मेडिकल परीक्षा:
SECR RRC Bilaspur Apprentices Recruitment 2025: आवेदन प्रक्रिया के लिए आवश्यक जानकारी-
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- "Apprentice Recruitment" लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन करें और आवश्यक जानकारी भरें।
- लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें।
- आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें:
- पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर
- शैक्षणिक प्रमाणपत्र
- जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
- निवास प्रमाणपत्र
- फॉर्म सबमिट करें और उसकी प्रिंट कॉपी सुरक्षित रखें।
- आवेदन प्रारंभ तिथि: 25 फरवरी 2025
- आवेदन अंतिम तिथि: 25 मार्च 2025