भारतीय सेना AOC भर्ती 2024: यदि आप भी भारतीय सेना की नई भर्ती का इंतजार कर रहे थे, तो आपका इंतजार अब खत्म हो गया है। जॉइन इंडियन आर्मी ने भारतीय सेना AOC भर्ती 2024 के विभिन्न पदों पर नई भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। जारी विज्ञापन के अनुसार, जूनियर ऑफिस असिस्टेंट, ड्राइवर, फायरमैन, कारपेंटर, एमटीएस, ट्रेडमैन जैसे विभिन्न पदों पर कुल 723 रिक्तियों के लिए आवेदन मांगे गए हैं।
यह भारतीय सेना में नौकरी पाने का एक शानदार अवसर है, इसलिए जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। आवेदन की प्रक्रिया 02 दिसंबर 2024 से शुरू होगी और आवेदन की अंतिम तिथि 22 दिसंबर 2024 तय की गई है। इस भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी आपको इस लेख में विस्तार से मिलेगी, इसलिए इसे ध्यान से पढ़ें।
भारतीय सेना AOC भर्ती 2024: भर्ती के लिए पदों की जानकारी-
अब जानते हैं कि जॉइन इंडियन आर्मी ने भारतीय सेना AOC भर्ती 2024 के तहत विभिन्न पदों के लिए कितनी रिक्तियां जारी की हैं। इस भर्ती में मटेरियल असिस्टेंट के लिए 19 पद, जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के लिए 27 पद, सिविल मोटर ड्राइवर के लिए 4 पद, टैली ऑपरेटर ग्रेड II के लिए 14 पद, फायरमैन के लिए 247 पद, कारपेंटर एंड ज्वाइनर के लिए 7 पद, पेंटर एंड डेकोरेटर के लिए 5 पद, एमटीएस के लिए 11 पद और ट्रेड्समैन मेट के लिए 389 पद शामिल हैं। कुल मिलाकर इस भर्ती में 723 पदों पर वैकेंसी निकाली गई है।
भारतीय सेना AOC भर्ती 2024: आवश्यक शैक्षणिक योग्यता-
इस भर्ती में विभिन्न पद शामिल हैं। यदि आप मटेरियल असिस्टेंट (MA) पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आपके पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्था या विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक अधिसूचना पीडीएफ देख सकते हैं।
वहीं, यदि आप फायरमैन, ट्रेड्समैन, जूनियर ऑफिस असिस्टेंट, सिविल मोटर ड्राइवर, कारपेंटर, या एमटीएस जैसे पदों के लिए आवेदन कर रहे हैं, तो आपके पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्था से 10वीं या 12वीं कक्षा उत्तीर्ण का प्रमाण पत्र होना आवश्यक है।
भारतीय सेना AOC भर्ती 2024: उम्र सीमा की जानकारी-
भारतीय सेना AOC भर्ती 2024 की इस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 25 से 27 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 22 दिसंबर 2024 को आधार मानकर की जाएगी। साथ ही, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।
भारतीय सेना AOC भर्ती 2024: क्या है आवेदन शुल्क-
आवेदन शुल्क: इस भर्ती के लिए ज्वाइन इंडियन आर्मी ने आवेदन प्रक्रिया को पूरी तरह से निशुल्क रखा है। इसका मतलब है कि किसी भी श्रेणी के अभ्यर्थी को आवेदन करने के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा।
भारतीय सेना AOC भर्ती 2024: आवेदन प्रक्रिया के लिए आवश्यक जानकारी-
अब आइए जानते हैं कि इच्छुक अभ्यर्थी भारतीय सेना AOC भर्ती 2024 के लिए आवेदन कैसे कर सकते हैं। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें, जिससे आप सीधे इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर पहुंच जाएंगे। वहां सबसे पहले साइन अप यानी पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करना होगा। पंजीकरण के बाद, आपको लॉगिन करना होगा। लॉगिन करते ही आपको ऑनलाइन आवेदन का लिंक दिखाई देगा। उस पर क्लिक करें और आवेदन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरें।
फॉर्म भरने के बाद, अपनी फोटो अपलोड करें। इसके बाद, आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन कर अपलोड करें। जो भी दस्तावेज मांगे गए हैं, उन्हें सही तरीके से स्कैन कर अपलोड करना न भूलें। सभी विवरण भरने के बाद, फॉर्म को सावधानीपूर्वक सबमिट करें। अंत में, आवेदन का प्रिंटआउट जरूर निकाल लें, क्योंकि यह भविष्य में उपयोगी हो सकता है।
अगर आवेदन प्रक्रिया से संबंधित कोई समस्या हो, तो उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन की पीडीएफ पढ़ सकते हैं। पीडीएफ का लिंक नीचे उपलब्ध है।